आगरा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित के साथ टोरंट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई के नेताओं को जमानत मिल गयी। सभी 7 कांग्रेसी कार्यकर्ता अस्थाई जेल एमडी जैन से रिहा हुए। जमानत मिलने वालों में कांग्रेस नेता यूथ कांग्रेस प्रभारी मथुरा प्रसाद, सीएम पाराशर, एआईसीसी सदस्य अनुज शर्मा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष बिलाल अहमद, यशपाल चाहर, पार्षद मनीष धाकड़, विष्णु शर्मा शामिल थे। तीसरे दिन जेल से रिहा होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान काफी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात रहा।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चिल्लू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रिहा हुए सात कांग्रेस जनों का अस्थाई जेल हरी पर्वत पहुंच कर फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। पार्टी पदाधिकारियों ने जेल से रिहा कार्यकर्ताओं को फूल मालाओं से लाद दिया और जुलूस निकालते हुए गए।

जेल से रिहा हुए कांग्रेसियों ने कहा कि टोरंट के खिलाफ जो आंदोलन है वह जारी रहेगा। पुलिस और टोरंट कितना भी जोर लगा ले लेकिन आम व्यक्ति के हक की लड़ाई जारी रहेगी और लॉकडाउन के 3 महीने का विद्युत बिल माफ कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव व आगरा के प्रभारी मुकेश धनगर ने आंदोलन में जेल गए कांग्रेस जनों की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की समस्याओं के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने को तैयार है और जेल व झूठे मुकदमो से घबराने वाला नहीं है।
स्वागत में कांग्रेस के भारत भूषण, राम टंडन, अशोक शर्मा,गोपाल गुरु, ओम शर्मा, डॉ मधुरिमा शर्मा, आई डी श्रीवास्तव, नंदलाल भारती, विनय गौतम, कपिल गौतम, अरविंद दोनेरिया, हबीब कुरैशी, अदनान कुरैशी, जनक राज सिसोदिया, कृष्णा तिवारी, शिल्पा दीक्षित आदि शामिल रहे।
