Home » आगरा का तिरंगा चौक इंडिया रिकॉर्ड में हुआ शामिल, अजीत नगर कमेटी को किया गया सम्मानित

आगरा का तिरंगा चौक इंडिया रिकॉर्ड में हुआ शामिल, अजीत नगर कमेटी को किया गया सम्मानित

by admin
Agra's Tiranga Chowk India record included, Ajit Nagar Committee was honored

Agra. आगरा के तिरंगा चौक को इंडिया रिकॉर्ड में शामिल कर लिया गया। आज सोमवार को खेरिया मोड़ चौराहे पर बने सेल्फी प्वाइंट पर बने तिरंगा चौक को वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया की टीम ने सम्मानित किया। वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया के प्रेसिडेंट पवन सोलंकी ने अजीत नगर बाजार कमेटी को इस रिकॉर्ड से सम्मानित किया।

तीन साल से फहराया जा रहा राष्ट्रीय ध्वज

अजीत नगर बाजार कमेटी द्वारा 3 साल पहले शुरू की गई अनूठी मुहिम अब राष्ट्रभक्ति की मिसाल बन गई है। कमेटी के सदस्यों ने अजीत नगर गेट के चौराहे के पास ऐसे स्थान को विकसित किया था जहां लोग खड़ा होना पसंद नहीं करते थे, लेकिन वहां अब लोग सेल्फी लेते हैं। यहां प्रतिदिन राष्ट्रगान के साथ झंडारोहण किया जाता है। यह चौक तिरंगा चौक के नाम से मशहूर है। अजीत नगर बाजार कमेटी ने 2018 को राष्ट्रभक्ति की अनूठी मुहिम की शुरुआत की थी।

तिरंगा चौक को वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किए जाने से उत्साहित बाजार कमेटी के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय लोगों को इसका पूरा श्रेय दिया। उनका कहना था कि सभी के सहयोग से यह रिकॉर्ड प्राप्त हुआ है। अजीत नगर बाजार कमेटी के मीडिया प्रभारी मनोज नोटनानी ने बताया कि आज इंडिया रिकॉर्ड में तिरंगा चौक शामिल हो गया है। इंडिया रिकॉर्ड के पदाधिकारियों ने आज सम्मानित किया है। अजीत नगर बाजार कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि यह शहर के लिए खुशी का पल है। कमेटी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के लगातार परिश्रम का ही परिणाम है कि आज देश में अजीत नगर सेल्फी प्वाइंट तिरंगा चौक पूरे देश में खास बन चुका है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री बीना लवानिया मौजूद रही। उन्होंने ध्वजारोहण किया और फिर उसके बाद वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट पवन सोलंकी की ओर से दिए गए रिकॉर्ड्स के पत्र को अजीत नगर बाजार कमेटी के पदाधिकारियों को भेंट किया।

Related Articles