Home » आगरा : एटीएम में कैश हुआ ख़त्म तो कई हुए ख़राब, इधर-उधर दौड़ रहे ग्राहक हो रहे जमकर परेशान

आगरा : एटीएम में कैश हुआ ख़त्म तो कई हुए ख़राब, इधर-उधर दौड़ रहे ग्राहक हो रहे जमकर परेशान

by admin
Agra: When the cash runs out in the ATM, many bad things happen, the customers running here and there are getting very upset

Agra. त्योहारी सीजन चल रहा है और बैंकों की चार दिन की छुट्टी हो गयी है जिसकी वजह से एटीएम में कैश के लाले पड़ गए। भैया दूज पर्व पर एटीएम में नगदी नहीं होने के कारण नो कैश हो गए हैं जिससें उपभोक्ताओं की परेशानियां और ज्यादा बढ़ गयी है। कई एटीएम खराब हो गए जिन पर ताला लटका हुआ है तो कुछ एटीएम में नगदी होने के पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी लेकिन कुछ देरबाद उसने भी काम करना बंद कर दिया जिससे लोगों को निकासी करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एक एटीएम से दूसरे एटीएम भागे लोग

भैया दूज पर्व के अवसर पर एटीएम पर भी नो कैश का बोर्ड लग गया। लोकेश निकालने के लिए एटीएम पहुंच रहे थे लेकिन एटीएम में पैसा न होने के कारण मायूस लौट रहे थे। एक एटीएम में पैसा नहीं निकलने पर उपभोक्ता दूसरी एटीएम पर दौड़ता हुआ नजर आया लेकिन उसे दूसरे एटीएम पर भी निराशा हाथ लगी। यह क्रम भैया दूज पर पर अधिकतर उपभोक्ताओं के साथ देखने को मिला जो पैसे के लिए एक से दूसरे बैंक के एटीएम में चक्कर लगाते नजर आये।

खराब हुए एटीएम

त्योहारी सीजन में कुछ एटीएम तो खराब ही हो गए। इन एटीएम के खराब हो जाने से लोगों की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई क्योंकि एटीएम खराब होने से अन्य टीमों पर निकासी का लोड बढ़ गया और वह त्योहारी सीजन से पहले ही खाली हो गए।

Agra: When the cash runs out in the ATM, many bad things happen, the customers running here and there are getting very upset

बैंक अधिकारियों को कोसा

भैया दूज पर पर उपभोक्ता पैसे के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम भागते दौड़ते हुए नजर आए। पैसा न मिलने पर बैंक अधिकारियों को कोसने लगे। लोगों का कहना था कि त्योहारी सीजन में अक्सर यही स्थिति देखने को मिलती है लेकिन फिर भी बैंक अधिकारी इस कार्यप्रणाली को बदलने और इस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाते हैं। जिससे आम उपभोक्ता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Related Articles