Home » आगरा ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही, स्कूटी के फोटो चालान पर निकली बाइक, पीड़ित ने किया ये दावा

आगरा ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही, स्कूटी के फोटो चालान पर निकली बाइक, पीड़ित ने किया ये दावा

by admin

आगरा। ट्रैफिक पुलिस कभी बाइक की जगह कार का चालान घर भेज देती है तो कभी किसी और का चालान घर भेज देती है। मगर इस बार आगरा ट्रैफिक पुलिस का कारनामा कुछ अलग ही है। ट्रैफिक पुलिस ने एक स्कूटी स्वामी को चालान भेजा है, इस चालान के मुताबिक टीवीएस स्कूटी सवार द्वारा हेलमेट ना पहनने और लाइसेंस ना होने पर चालान किया गया है। जब इस चालान को युवक ने देखा तो वह चौंक गया, क्योंकि जिस नंबर की गाड़ी का उसे चालान भेजा है उस नंबर पर उसके पास स्कूटी नहीं बल्कि बाइक है और युवक के दावे के मुताबिक उसकी बाइक लॉक डाउन में घर से बाहर निकली ही नहीं।

थाना डौकी निवासी सौरव अग्रवाल पुत्र दिनेश चंद अग्रवाल के पास हीरो कंपनी की एचएफ डीलक्स बाइक है जिसका नम्बर UP 80 EQ 8104 है। सौरभ अग्रवाल का कहना है कि 25 अप्रैल से लॉक डाउन की वजह से बाइक घर से बाहर नहीं गई है जबकि आगरा ट्रैफिक पुलिस द्वारा 13 मई को ई चालान का मोबाइल फोन पर मैसेज आया। उस मैसेज को देखकर मैंने उसको ओपन किया। ओपन करने पर उसमें एक फोटो था जिसको मैंने डाउनलोड किया डाउनलोड करने पर उसमे TVS स्कूटी की फ़ोटो दिखाई दे रही है।

सौरव अग्रवाल का कहना है कि फोटो में दिखाई जा रही स्कूटी मेरी नहीं है। मेरे पास हीरो कंपनी की एचएफ डीलक्स बाइक है जो कि 25 अप्रैल लॉक डाउन के दौरान घर से बाहर नहीं गई है। सौरभ अग्रवाल का कहना है कि जब अपनी समस्या को लेकर वे थाना डौकी पहुँचे तो थाना डौकी पुलिस ने आगरा से ही कार्यवाही करने की बोल अपना पल्ला झाड़ लिया। बहरहाल पीड़ित ने अब ट्रैफिक अधिकारी को पत्र लिख उचित कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles