Agra. रोडवेज बस स्टैंडों पर बनाये गए पूछताछ केंद्र पर फोन न उठने की शिकायत को निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंडीर ने गंभीरता से लिया है। कोरोना संक्रमण काल में भी यह व्यवस्था सुचारू ना होने से क्षेत्रीय प्रबंधक नाराज दिखाई दिए और सभी बस स्टैंड पर बस से संबंधित पूछताछ हेतु मोबाइल नंबर जारी किए हैं। इन मोबाइल नंबर पर यात्री बस सेवाओं की जानकारी ले सकेंगे।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक आगरा को काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि बस स्टैंड पर जो पूछताछ केंद्र बनाए गए हैं और उस पर जो लैंडलाइन नंबर दिया गया है उस नंबर पर कभी बात नहीं होती, जिससे बस सेवाओं की जानकारी नहीं मिल पाती है। इस शिकायत को क्षेत्रीय प्रबंधक ने गंभीरता से लिया और पूरे मामले की जांच पड़ताल की तो पूछताछ केंद्र पर मौजूद रोडवेज कर्मचारी ने बताया कि आए दिन लैंड लाइन फोन का तार टूट जाने के कारण इस तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। क्योंकि तार टूटने के बाद काफी समय में बाद फोन का तार जुड़ पाता है। इतना ही नहीं बंदरों का आतंक भी है। बंदर फोन के तारों से लटक कर अक्सर उसे तोड़ देते हैं।
रोडवेज की क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंडीर ने अब इस समस्या को दूर कर दिया है। उन्होंने पूछताछ केंद्र पर लगे लैंड लैंडलाइन नंबर के साथ-साथ मोबाइल नंबर को भी जारी किया है, यह सुविधा 24 घंटे जारी रहेगी। इन मोबाइल नंबर पर यात्री बस सेवाओं की पूरी तरह से जानकारी ले सकते हैं।
क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा बस स्टैंडो पर पूछताछ के लिए जारी किए गए नंबर
ईदगाह बस स्टेशन
9456981069 व
05622420324
बिजलीघर बस स्टैंड
9411466318
आई एस बी टी
05622603536 व
9412803927
