Agra. आगरा पुलिस ने एक बार फिर मानवता की मिसाल की पेश की है। पुलिस ने दर-दर भटक रहे युवक को उसके मां-बाप से मिलवाया है। जिससे युवक के साथ साथ उसके माता-पिता का भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। युवक के माता-पिता ने इसके लिए आगरा पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
सराय ख्वाजा चौकी का है मामला
यह पूरा मामला सराय ख्वाजा पुलिस चौकी का है। बताया जाता है कि चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को युवक रेलवे ट्रेक के किनारे मिला था। युवक से पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की और कॉन्स्टेबल राकेश कुमार ने उसे अपने आवास पर रखकर उसकी मदद की। पूछताछ के बाद थाना शाहगंज के सराय ख्वाजा चौकी के एसआई रामकिशोर ने युवक के परिजनों से संपर्क किया और फिर उनके आगरा आने पर कानूनी कार्यवाही कर युवक को उन्हें सुपुर्द कर दिया।
बिहार से लापता हुआ था युवक
बताया जाता है कि युवक अपने घर से 1 महीने पहले निकल आया था। युवक मानसिक रूप से कुछ कमजोर प्रतीत होता है। उसके अनुसार वह पैदल ही घर से निकला और चलते चलते ही वह काफी दूर आगे निकल गया। युवक के अनुसार उसने बिहार से आगरा तक की दूरी पैदल ही तय की है। इन दौरान उसने 1500 किलोमीटर दूर तय कर ली।
लापता हुए बेटे को पाकर परिजन दिखे उत्साहित
सराय खवाजा पुलिस चौकी पर अपने लापता हुए बेटे को देखकर परिजनों की आंखों से आंसू छलक गए। उन्होंने तुरंत उसे अपने गले लगाया और बेटे को सलामत देख पुलिस कर्मियों का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। परिजनों का कहना था कि बेटा लगभग 1 महीने पहले बिहार से लापता हुआ था जिसकी खोज की जा रही थी लेकिन उन्हें नहीं पता कि वह आगरा कैसे पहुंचा।
एक फोन कॉल से मिली ख़ुशी
लापता हुए युवक के पिता के अनुसार उनके पास सराय ख्वाजा पुलिस चौकी से फोन गया था। जैसे ही उन्हें पता चला कि उनका लापता बेटा आगरा में है तो वह खुशी से झूम उठे। एक फोन कॉल ने उनकी गमों को खुशियों में तब्दील कर दिया। पिछले 1 महीने से वह दिन-रात अपने लापता बेटे की सलामती की दुआ करते हुए उसे ढूंढने में लगे हुए थे।
पुलिस को कहा धन्यवाद
सराय ख्वाजा पुलिस चौकी ने पूरी जांच-पड़ताल के बाद कानूनी कार्रवाई को अंजाम देकर युवक को उनके परिजनों को सौंप दिया। लापता बेटे को वापस पाकर उसके परिजन काफी खुश दिखाई दिए और इस दौरान परिजनों ने पुलिस को तहे दिल से धन्यवाद दिया।
