फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फतेहाबाद थाना क्षेत्र के अंर्तगत टोल प्लाजा पर रविवार लखनऊ की ओर जा रहा एक कंटेनर एक्सप्रेस वे टोलकर्मियों ने पकड़ा जिसमें 27 गोवंश भरे हुए थे। इन्हें काटने के लिए ले जाया जा रहा था। जब टोलकर्मियों ने चालक परिचालक से पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया तथा गोवंशों को जंगल में छुडवा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा की ओर से एक कंटेनर एक्सप्रेस वे के रास्ते लखनऊ की ओर जा रहा था। फतेहाबाद स्थित टोल प्लाजा पर जब वह पहुंचा तो टोलकर्मियों को शक हुआ। उन्होंने चालक परिचालक से पूछताछ की और कंटेनर खुलवा कर देखा तो उसमें गोवंश भरे हुए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इंस्पैक्टर केपी सिंह, उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे तथा जमीरूद्दीन पुत्र स्लामुद्दीन थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद, दानिश, तैयब पुत्रगण मतलूब थाना साहपुर, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तीन तमंचे तथा चार कारतूस बरामद किया।
सभी गोवंशों को पानी पिलाकर जंगल में छुडवा दिया गया। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
