Agra. आगरा में बदमाशों ने एक बार फिर दिनदहाड़े बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश बेखौफ होकर बैंक में घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर कैशियर से लगभग ₹7 लाख लूटकर ले गए। फायरिंग से बैंक में मौजूद और आसपास के लोग सहम गए जबकि बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी व क्षेत्रीय पुलिस नए लोगों से पूछताछ करने के बाद अज्ञात बदमाशों की धरपकड़ में जुट गई है।
घटना थाना इरादत नगर के गांव खेड़ी आई स्थित केनरा बैंक की शाखा की है। बताया जाता है कि दोपहर 3:00 बजे करीब बदमाश बैंक में घुसे और बैंक में भीड़ भाड़ के ऊपर से फायरिंग कर दी। इस फायरिंग से केबिन का शीशा टूट गया और बैंक कर्मचारी व उपभोक्ता सहम गए। बंदूक की नोक पर कैशियर से लगभग ₹7 लाख लिए और फरार हो गए।

एक पीड़ित ने बताया कि वह बैंक में पैसा जमा करने आया था। उसने बैंक में करीब 6 लाख रुपये जमा किये और उसके रुपये जमा करने के बाद ही बदमाशों ने फायरिंग कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाश तीन थे। एक का मुंह बंधा हुआ था जबकि दो के मुंह खुले हुए थे। जब लोग कैश जमा कर रहे थे तो तमंचा लगा कर उन्होंने सभी को रोक दिया और कैशियर से रुपए लूटकर फरार हो गए।

इस घटना की सूचना पर एसपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता और क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने प्रत्यक्षदर्शियों के साथ-साथ बैंक कर्मियों से पूछताछ की और बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, साथ ही इस घटना के बाद बदमाशों की धरपकड़ के लिए भी पुलिस जुट गई है।
अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…
https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9
