Home » आगरा में शनिवार तड़के ईदगाह कटघर तिराहे पर हादसा, एक की मौत

आगरा में शनिवार तड़के ईदगाह कटघर तिराहे पर हादसा, एक की मौत

by admin
Accident at Idgah Katghar Tirahe in Agra early Saturday, one died

आगरा। आगरा में शनिवार तड़के ईदगाह कटघर तिराहे पर हादसा। एक व्यक्ति की मौत। लोग बोले, यहीं होते हैं सबसे ज्यादा हादसे।

शनिवार को ईदगाह कटघर तिराहे के पास एक बड़ा हादसा हो गया। तेज गति से आ रहे ऑटो का अचानक से एक्सेल टूटा और ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ऑटो में सवार सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक यात्री की अस्पताल ले जाते वक्त मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना सुबह की है। एक आटो तेज गति से आ रहा था, तभी अचानक से उसका एक्सल टूट गया। एक्सल टूटने से ऑटो कई बार पलटते हुए सड़क के इस पार आ गया। इस घटना को देख मौके पर मौजूद लोग बचाव राहत के लिए दौड़े। इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हॉस्पिटल ले जाते वक्त एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों और मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जहां ऑटो का एक्सीडेंट हुआ है वहां पहले भी कई एक्सीडेंट हो चुके हैं। ईदगाह कटघर तिराहे से और मंदिर के बीच में ही दुर्घटनाएं होती हैं। लोग अब ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं।

Related Articles

Leave a Comment