आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगरा महानगर द्वारा 12 दिवसीय विवेकानंद छात्र महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया था। यह कार्यक्रम महानगर के साथ साथ महानगर में आने वाले नगरों एवं विभिन्न कॉलेज परिसर में आयोजित हुये थे। इसी क्रम में पूर्वी नगर द्वारा भी 25 फ़वरी से 8 मार्च तक स्वामी विवेकानंद छात्र महोत्सव का आयोजन किया गया था जिसमें विभिन्न कॉलेज कोचिंग संस्थान में विभिन्न प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बड़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता का समापन संत राम कृष्ण कन्या महाविद्यालय में रखा गया। समापन कार्यक्रम में संगठन द्वारा जो प्रतियोगिता आयोजित की गई उसके परिणाम की घोषणा के साथ सभी विजेताओं को पुरुस्कृत किया।
प्रतियोगिता इस प्रकार रही –
निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजलि प्रजापति, द्वितीय स्थान अंशु, तृतीय स्थान
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अंकिता सारस्वत,
मेंहदी प्रतियोगिता सोनिया कुमारी को प्राप्त हुए
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांत सह- कोषाध्यक्ष बलरामकांत ने कहा कि छात्रों की प्रतिभाओं को निखार ने के लिए विद्यार्थी परिषद विभिन्न क्षेत्र में निरंतर कार्य करती आ रही हैं। महानगर सह-मंत्री ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्रों के हित के लिए कार्य करती है।
कार्यक्रम में केंद्रीय कार्य समिति सदस्य प्रियंका तिवारी, महानगर मंत्री शुभम कश्यप, नगर मंत्री अमन, नगर सह-मंत्री काजल, आरती, अभिनव, अजय, जिसु एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
