Home » लोहामंडी में कपड़ा व्यापारी ने की आत्महत्या

लोहामंडी में कपड़ा व्यापारी ने की आत्महत्या

by admin
A cloth merchant commits suicide in Lohmandi

आगरा। शनिवार को थाना लोहामंडी क्षेत्र के बलका बस्ती में एक कपड़ा व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों का कहना था कि पैसों के लेनदेन के चल रहे विवाद के चलते व्यापारी ने आत्महत्या की है।

घटना लोहा मंडी थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा चौकी बलका बस्ती की है। गोकुलपुरा चौकी क्षेत्र निवासी राहुल कपड़े का व्यापार करता था। बताया जाता है कि तकरीबन 11:30 बजे कमरे में अकेला होने पर राहुल ने पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। यह देख परिजनों के होश उड़ गए आनन-फानन में राहुल को फांसी के फंदे से उतारकर उसे पुष्पांजलि ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कुछ दिनों से राहुल का व्यापार में साझेदार लोगों के साथ पैसों के लेनदेन का विवाद चल रहा था। पैसों के लिए उसके व्यापारिक दोस्त दबाव बना रहे थे। इसी दबाव के चलते राहुल ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9

Related Articles