Home » माता पार्वती को पाने के लिए अन्धक ने किया शिवजी से युद्ध

माता पार्वती को पाने के लिए अन्धक ने किया शिवजी से युद्ध

by admin

आगरा। भोले बाबा चौक, कमला नगर में चल रही शिव महापुराण कथा के अन्तर्गत आज पं. जय प्रकाश शास्त्री ने आज भक्ति में डूबने के बारे में बताया। एक सेठ रोजाना सुबह मंजन करते हुए प्रतिदिन सोचता कि आज मैं इस भैंस के सींग में सिर दे दू या नहीं। वह रोजाना सोचता रहता, सोचते हुए चालीस दिन बीत गये। इकतालीसवें दिन उसने आव ने देखा ताव, भैंस के सींग में सिर दे दिया। अब भैंस ने सेठ जी को उल्टा लटका दिया। लोगों ने देखा तो सेठ जी को बचाने के लिए आगे आए। उन्होंने कहा सेठ यह आपने क्या किया कि एक बार भी आपने नहीं सोचा। सेठ जी बोले कि चुप करो सब लोग। मैनें चालीस दिन सोचा तब सिर दिया। लोग बोले कि सेठ जी कुछ अच्छा ही सोच लिया होता। यह क्या सोच लिया। कथा का सार कि जो भी सोचें अच्छा सोचें। भक्तिमय सोचें। अन्धक ने भगवान शिव से युद्ध किया। और भगवान शिव और माता पार्वती से दया याचना और क्षमा माँगी। क्षमा माँग कर अपनें पापों को पुण्य में बदल लिया। अगर हम पूजा करने के बाद यदि प्रभु से क्षमा माँगनी चाहिए। तभी हमारी पूजा सफल होगी।
आज कथा में प्रमुख रूप से परीक्षित अमित गुप्ता, परीक्षित विपिन अग्रवाल, योगेश जैसवाल, मुकेश अग्रवाल, देवेन्द्र शर्मा, मनोज अग्रवाल, देवेन्द्र सिंघल, केशव देव गोयल, पारुल जैसवाल, राधा शर्मा, नीलम अग्रवाल,ममता गुप्ता की उपस्थिति रही। संयोजक एसके मिश्रा ने शाल दुपट्टा डालकर सभी का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Comment