मथुरा। आगरा कमिश्ननर के राममोहन राय ने मथुरा और महावन तहसील का औचक निरीक्षण किया। तहसील दिवस में कमीश्नर के पहुँचने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तहसील दिवस में पहुच कमीश्नर के राममोहन राय ने तहसील दिवस में आये फरियादियों समस्याओं को सुना। इस दौरान मंडलायुक्त ने शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
तहसील दिवस में पहुँच फरियादियों की लंबी लाइन और फरियादियों की ओर से अधिकारियों की उदासीनता की मिली शिकायतों से कमिश्नर नाराज दिखाई दिए और इस नाराजगी के दो लेखपालों शिकार हो गए। जिनकी शिकायत मिलने पर कमिश्नर के राममोहन राय ने सस्पेंड करने के आदेश दिए है। इतना ही नहीं तहसील दिवस में ना पहुँचने वाले तीन अधिकारीओं का 10 दिन का वेतन काटने के भी आदेश जारी कर दिए। कमिश्नर के राममोहन राय ने तहसील दिवस में शिकायतों के आने पर भी उनका समाधान न होने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि तुम जैसे अधिकारियों के कारण ही जनता का प्रशासन और पुलिस से भरोसा उठ रहा है।
कमीश्नर के राममोहन राय ने एसडीएम को आदेश दिये कि जो अधिकारी काम में लापरवाही बरत रहे हैं, तहसील दिवस से दूर है और शिकायतों का निस्तारण नहीं कर रहे है उनकी सूची तैयार करे जिससे ऐसे अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट बनाकर तत्काल बर्खास्त जा सके।
