Home » आगरा में भीमनगरी के मंच पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत कई घायल, बाल-बाल बचे केंद्रीय राज्य मंत्री

आगरा में भीमनगरी के मंच पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत कई घायल, बाल-बाल बचे केंद्रीय राज्य मंत्री

by admin
A big accident happened on the stage of Bhimanagari in Agra, Union Minister of State survived, many people were injured

Agra. देर शाम को अचानक से मौसम में हुए बदलाव तेज आंधी के चलते भीम नगरी के मंच पर एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बाल बाल बच गए लेकिन मंच पर मौजूद कई लोग इस हादसे का शिकार हो गए। जो गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत की जानकारी सामने आ रही है। इस घटना के बाद से अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल शुक्रवार को आगरा पहुंचे थे। यहां पर उन्हें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में आयोजित भीम नगरी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में शिरकत करनी थी। भीमनगरी का उद्घाटन करने के बाद मंच पर जब वह अपना संबोधन दे रहे थे। उसी बीच अचानक से मौसम बदला, तेज हवा के साथ आंधी आई और बारिश होने लगी। लाइट भी चली गई और ऐसे में मंच पर लाइट के खंभे गिर पड़े जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल तो बाल-बाल बच गए लेकिन कई लोग उसकी चपेट में आ गए। इस घटना में पूर्व विधायक गुटियारी लाल दुबेश, धर्मेंद्र सोनी और मीडिया प्रभारी आशीष शर्मा सहित कई लोग घायल हुए हैं।

A big accident happened on the stage of Bhimanagari in Agra, Union Minister of State survived, many people were injured

भीम नगरी में मौजूद लोगों का कहना था कि अगर केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल मंच से लोग को संबोधित नहीं कर रहे होते तो वह भी इस हादसे का शिकार हो सकते थे। क्योंकि मंच पर जहां लोग बैठे थे वहीं पर यह हादसा हुआ था। इसके तुरंत बाद केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल को सुरक्षा की दृष्टि से मंच से नीचे उतारा और उन्हें सुरक्षित जगह ले जाया गया।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

इस हादसे के बाद भीम नगरी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लाइट न होने से स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए नजर आए। वहीं घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles