Home » हत्या या आत्महत्या : अवैध संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उठाया था ये कदम

हत्या या आत्महत्या : अवैध संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उठाया था ये कदम

by pawan sharma

मथुरा। पिछले दिनों थाना बलदेव के गांव इंदवाली में किसान की हत्या का मामला हत्या और आत्महत्या में उलझा हुआ था। पुलिस के लिए यह मर्डर ब्लाइंड मर्डर बनता चला जा रहा था लेकिन एसएसपी मथुरा के निर्देशन में चली जांच ने अखिरकर इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया है।

पुलिस ने इस मामले में मृतक किसान की पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस मर्डर का खुलासे की जानकारी प्रेस वार्ता के माध्यम से दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसान के मर्डर को आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया गया। इस मामले में परिजनों ने बताया था कि तेजपाल ने आलू की फसल में नुकसान होने के कारण आत्महत्या कर ली है। इसके लिए जिस हथियार से हत्या की गयी वो भी मृतक के हाथ में रख दिया जिससे हत्या को आत्महत्या दिखाया जा सके।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी के दो साल से पड़ोसी युवक से अवैध सम्बन्ध चल रहे थे। मृतक की पत्नी के अवैध संबंध के रास्ते का रोड़ा बनते देख पत्नी ने हत्या की साजिश रची और उसे प्रेमी के साथ अंजाम दे दिया। पत्नी ने फोन करके आरोपी प्रेमी को को बुलाया और तेजपाल के सिर में गोली मार दी।

पुलिस ने खुलासा करने के बाद हत्यारोपी प्रेमी और पत्नी को न्यायालय में किया पेश, जहां से उन्हें भेजा गया जेल।

एसएसपी ने इस घटना के खुलासे पर पुलिस टीम को दिया पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Comment