Home » चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्ति वाहन पर चला कार्रवाई का चाबुक, वाहनों के काटे चालान

चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्ति वाहन पर चला कार्रवाई का चाबुक, वाहनों के काटे चालान

by admin
During the checking campaign, the suspect was whipped for action on the vehicle, challans of vehicles were deducted

आगरा जनपद के थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत स्याहीपुरा चौराहे पर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें वाहनों की चेकिंग की गई। वाहनों के कागजात नहीं पाए जाने पर चालान काट कर कार्रवाई की गई।जानकारी के अनुसार पुलिस के उच्चाधिकारियों के आदेश पर थानाध्यक्ष बसई अरेला तेजवीर सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ मंगलवार की देर शाम को क्षेत्र के स्याहीपुरा चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति वाहन को लेकर चेकिंग अभियान चलाया।

आगरा बाह स्थित हाईवे पर गुजरने वाले संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की पुलिस कर्मियों द्वारा सघन चेकिंग की गई। गुजरने वाले वाहनों के कागजात एवं दोपहिया वाहनों पर हेलमेट नहीं लगाने के साथ क्षमता से अधिक यात्री बिठाए जाने पर पुलिस द्वारा चालान काट कर कार्रवाई की गई तो वहीं संदिग्ध व्यक्तियों को चेकिंग करने के बाद ही पुलिस कर्मियों द्वारा आगे जाने दिया गया।

इसके अतिरिक्त वाहन चालक एवं लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए थानाध्यक्ष द्वारा अपील की गई। क्षेत्र में पुलिस द्वारा पूरी तरह से अपराधियों पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles