Home » सिकंदरा क्षेत्र में कार सवार ने बरपाया कहर, घर के बाहर बैठे कई लोगों को रौंदा

सिकंदरा क्षेत्र में कार सवार ने बरपाया कहर, घर के बाहर बैठे कई लोगों को रौंदा

by admin
Car rider wreaked havoc in Sikandra area, trampled many people sitting outside the house

आगरा। नशे की हालत में कार चला रहे युवक ने कहर बरपा दिया। घर के बाहर बैठे कई लोगों को रौंदती हुई कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। घटना में एक मासूम बाल बाल बचा, जबकि दो लोगों के गंभीर चोटें आई हैं। कई लोगों को रौंदने के बाद कार चालक अपने घर में कैद हो गया, जिसके बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश पैदा हो गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। फ़िलहाल आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

घटना शनिवार शाम करीब 5:00 बजे थाना सिकंदरा क्षेत्र की है। राधा नगर निवासी प्रमोद गुप्ता अपने नाती और अन्य लोगों के साथ गेट पर बैठे हुए थे। तभी तेज रफ्तार में आई ब्रिजा गाड़ी उनको रौंदती हुई घर में घुस गई। गाड़ी की चपेट में आने से प्रमोद गुप्ता और उनके पड़ोसियों के गंभीर चोटें आई हैं। उनका मासूम नाती इस हादसे में बाल-बाल बचा। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग घर के बाहर एकत्रित हो गए।

सूचना पर थाना सिकंदरा पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा बलवान सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Related Articles