Home » Agra STF की बड़ी कार्रवाई, कई कोचिंग संचालक प्रतियोगी परीक्षा पास कराने का ले रहे ठेका, दो गिरफ्तार

Agra STF की बड़ी कार्रवाई, कई कोचिंग संचालक प्रतियोगी परीक्षा पास कराने का ले रहे ठेका, दो गिरफ्तार

by admin
Agra STF's big action, many coaching operators are taking contract to pass competitive exams, two arrested

Agra. एसटीएफ आगरा ईकाई को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सेंध लगाने वाले और परीक्षा पास कराने का ठेका लेने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों में पंचकुइयां स्थित गुरुकुल कोचिंग का संचालक मुनेश कुमार और एजेंट सचिन शामिल हैं। इस कार्रवाई के दौरान भगवान टाकीज स्थित आगरा डिफेंस एकेडमी का संचालक श्याम सरदार भागने में सफल रहा। एसटीएफ आरोपी की तलाश में जुटी हुई है जिससे फरार अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया जाए। वहीं पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कई और कोचिंग संचालक के नाम का पता चला है जिनकी जांच पड़ताल की जा रही है। लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में सेंधमारी और इन परीक्षा में पास कराने के नाम पर चल रहे गिरोह की कमर तोड़ने के लिए एसटीएफ आगरा को कमान सौंपी गई थी। आगरा में एसटीएफ के निरीक्षक यतेंद्र शर्मा और हुकुम सिंह गैंग की गिरफ्तारी में लगे थे।

सादाबाद के युवक ने किया था संपर्क

बताया जाता है कि बुधवार को एसटीएफ आगरा इकाई से सादाबाद निवासी पवन कुमार ने संपर्क किया। युवक ने बताया कि एक गैंग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवकों को ठगता है। वह एसएससी जीडी की परीक्षा देने सिकंदरा क्षेत्र में आया था तभी दो लोगोें ने उससे संपर्क किया। परीक्षा में पास कराने के नाम पर उससे दो लाख रुपये ठग ले लिए। मगर, सॉल्वर को नहीं बैठाया। बाद में इस परीक्षा के बजाय दूसरी परीक्षा में पास कराने का आश्वासन दिया।

परीक्षा पास कराने के 2 लाख

पीड़ित युवक ने एसटीएफ आगरा को बताया कि प्रतियोगी परीक्षा में पास कराने के लिए उससे 2 लाख रुपए लिए गए थे। यह दो लाख रुपये भगवान टाकीज स्थित आगरा डिफेंस एकेडमी के संचालक श्याम सरदार पर जमा होने की बात कही। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई की। इस पर दबिश देकर एजेंट सचिन कुमार और मुनेश कुमार को पकड़ लिया। मुनेश की पंचकुइयां पर गुुरुकुल कोचिंग है लेकिन श्याम सरदार भाग निकला।

इनकी हुई गिरफ्तारी

1:- सचिन कुमार निवासी ग्राम नगला सवल, थाना गोंडा, अलीगढ़
2:- मुनेश कुमार निवासी ग्राम कैमथल, गोंडा, अलीगढ़

यह हुई बरामदगी

एसटीएफ आगरा इकाई ने आरोपियों से एक लैपटॉप, दो आधार कार्ड, दो मोबाइल, 201500 रुपये, डीएल, घड़ी और बाइक बरामद की।

कोचिंग द्वारा चलाए जा रहे सॉल्वर गैंग की कमर तोड़ने में आगरा एसटीएफ इकाई पूरी तरह से जुटी हुई है। आगरा एसटीएस फरार हुए श्याम सरदार को भी पकड़ने में जुटी है क्योंकि उससे कई अहम सुराग इस सॉल्वर गैंग से संबंधित मिल सकते हैं।

Related Articles