Agra. सोशल मीडिया पर पथराव का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग छत से पथराव करने में लगे हुए हैं। इतने में गाली गलौज भी की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है लेकिन गुरुवार को इन्हीं दबंग लोगों ने पीड़ित परिवार से मारपीट की जिसके बाद परिवार के लोग शाहगंज थाना पहुंचे। यहां पर पीड़ित परिवार ने तहरीर दी लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने कोई उचित कार्यवाही नहीं की है।
वायरल हो रहा वीडियो आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के खुशयाली का नगले का बताया जा रहा है। पीड़ित महिला संतोष ने बताया कि क्षेत्र में उसकी छोटी सी दुकान है। दुकान पर आकर लोग अभद्रता करने लगे, मना किया तो दुकान में लूटपाट करके फरार हो गए। गुरुवार सुबह फिर इन दबंगो ने घर पर हमला बोल दिया। घर में लूटपाट की और बेटों को भी बुरी तरह से पीटा जिनके एक गंभीर चोटें आई हैं। थाना शाहगंज पुलिस से इसकी शिकायत की गई तो पुलिस ने तहरीर पर कोई उचित कार्यवाही नहीं की है जिससे दबंगों का हौसला बढ़ गया है। वह अपनी जान माल को लेकर दहशत में है।

पीड़ित महिला संतोष ने दबंगों के घर की महिलाओं पर लगाए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके घर की महिलाएं अपराधिक वारदातों में शामिल है, घर की महिलाएं ही अपराधिक वारदात करके घर खर्च चलाती हैं और उनके पति घर पर ही रहकर पुलिस से सांठगांठ करते रहते हैं।
