Mathura. थाना महावन क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे ( Yamuna Expressway) पर उस समय कोहराम मच गया जब एक्सप्रेस वे पर दौड़ती बस अनियंत्रित होकर अचानक से पलट गई। बस के पलटते ही चीखपुकार मच गई। मौके पर मौजूद राहगीरों और लोगों ने दौड़ लगाई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ( police) ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया जिसमें से चार एसएन ( S N. Medical College) आगरा में भर्ती है। हादसे के घायल हुए ( Injured passengers) लगभग एक दर्जन यात्रियों की हालत नाजुक है।
घटना यमुना एक्सप्रेसवे की है। बताया जाता है कि एक ट्रेवल्स की स्लीपर कोच बस बिहार के दरभंगा जा रही थी जिसमें दरभंगा और मधुबनी जिले के करीब 150 मजदूर सवार थे जो अपने घर लौट रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 117-118 के मध्य बस के पिछले पहिए का एक्सल टूट गया और बस अनियंत्रित हुई। चालक ने एक साथ ब्रेक इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में अत्यधिक सवारी होने के कारण लोग एक दूसरे पर गिर पड़े। मदद के लिए लोग चीखने चिल्लाने लगे। इस घटना के कारण बस की खिड़की बंद हो गयी और लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी। यात्रियों ने बमुश्किल खिड़की तोड़ी जब जाकर लोग बाहर निकल पाए।

इस हादसे में लगभग 60 यात्री घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिए भिजवाया जा रहा है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी होते ही एसपी ग्रामीण श्रीचंद्र, सीओ सदर गौरव त्रिपाठी, सीओ महावन नीलेश मिश्रा, थाना जमुनापार, वृंदावन, राया, बलदेव और महावन थाने का भी फोर्स पहुंच गया।
