Agra. औरैया जिले सदर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर करमपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने वैगनआर कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जिसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया तो वहीं कानूनी कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बल्केश्वर के गंगे गौरी बाग बताए जा रहे हैं। इन घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो गंगे गौरी बाग में मातम छाया हुआ है।
बताया जाता है कि बल्केश्वर के गंगे गौरी बाग के रहने वाले राजकुमार मित्तल अपनी पत्नी भावना बेटी दीक्षा और साले महावीर के साथ अपनी बेटी दीक्षा के लिए लड़का देखने कानपुर जा रहे थे। औरैया जिला के सदर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर करमपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने खड़ी गाड़ी में एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। गाड़ी में सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं जिनकी मौके पर ही मौत हो गयी उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घायल अर्चित मित्तल ने बताया कि परिवार के सभी लोग दीक्षा के लिए कानपुर लड़का देखने जा रहे थे। बीच मे गाड़ी साइड से रोकी तो तेजगति से आये वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में चार लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन औरैया के लिए निकल गए। वहीं इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…
https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9
