Home » भरतपुर-मथुरा रोड़ पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने मारी टेम्पो में टक्कर, 7 की मौत दो घायल

भरतपुर-मथुरा रोड़ पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने मारी टेम्पो में टक्कर, 7 की मौत दो घायल

by admin

मथुरा। लॉकडाउन के कारण फंसे मजदूर अपने घर जाने की उम्मीद लेकर निकले थे लेकिन रास्ते में हुए सड़क हादसे ने सभी की उम्मीदों को तोड़ा दिया। ट्रक व टेंपो के भीषण हादसे में टेंपो में सवार मजदूरों में से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और अन्य पांच मजदूरों की मौत अस्पताल में हो गयी।

घटना मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव उमरी के समीप की है। बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के छतरपुर के रहने वाले मजदूर यहां मेहनत-मजदूरी करने आए थे लेकिन लॉकडाउन के कारण फंस गए। ये सभी अपने घर जाने के लिए परेशान थे। इन मजदूरों को जाजन पट्टी चौराहे से मध्य प्रदेश जाने के लिए बस उपलब्ध होने की सूचना मिली थी। आठ मजदूर मथुरा से किराये पर टेंपो लेकर जाजन पट्टी जा रहे थे।

मथुरा-भरतपुर मार्ग स्थित गांव उमरी के समीप भरतपुर की ओर से तरबूजों से लदे ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। टेंपो सवार लोगों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और दो घायल हुए हैं। हादसे की जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक देहात का कहना है कि इस घटना में 7 लोगों की मौत हुई है जिनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और घायल दो व्यक्तियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Related Articles