Home » नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने ली प्रशासनिक बैठक, जारी किए ये दिशा-निर्देश

नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने ली प्रशासनिक बैठक, जारी किए ये दिशा-निर्देश

by admin

आगरा। कोरोना के बढ़ते आंकड़े को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आईएएस अफसर आलोक कुमार को आगरा में मॉनिटरिंग के लिए भेजा गया है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को लेकर नोडल अधिकारी आलोक कुमार जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के साथ में लगातार मीटिंग कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को भी आगरा जिला मुख्यालय में आलोक कुमार ने जिले भर के सीएमएस, सीएमओ, एडीजी अजय आनंद, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ में घंटे भर बैठक कर दिशानिर्देश जारी किए हैं।

आईएएस अफसर आलोक कुमार का कहना है कि मॉनिटरिंग करके यह साफ किया जा रहा है कि लोगों को कहीं दवाई संबंधित परेशानी तो नहीं हो रही है। समय से मेडिकल की शॉप खुल रही है या नहीं। इस संबंध में नोडल ऑफिसर दवा व्यवसाई एसोसिएशन के साथ में मीटिंग कर रणनीति अख्तियार करने वाले हैं। वहीं सेम्पलिंग की क्षमता बढ़ाए जाने को लेकर शासन के निर्देश पर लखनऊ में वार्ता भी हो चुकी है जिसके अच्छे संकेत आगरा को मिले हैं। यानी यह साफ है कि अब आगरा में संदिग्ध केस की सैंपलिंग की क्षमता बढ़ाई जानी है।

पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ मीटिंग का दौर लगातार जारी है। सैनिटाइजिंग पर जोर दिया जा रहा है तो वहीं नगर निगम को गली मोहल्ले और बस्तियों में साफ सफाई के दिशा निर्देश जारी हुए हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि वह लॉकडाउन का पालन करें जिससे कोरोना को हराया जा सके।

Related Articles