Home » लॉक डाउन पर नियंत्रण के लिए स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से रखी जा रही है पूरे शहर पर नज़र

लॉक डाउन पर नियंत्रण के लिए स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से रखी जा रही है पूरे शहर पर नज़र

by admin

आगरा। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जो लॉक डाउन किया गया है उसे आगरा में सफल बनायें जाने में पुलिस व प्रशासन कोई कोर कसर नही छोड़ रहा है। पुलिस घरों में रहने की अपील करने के साथ साथ अब तीसरी आंख से पूरे शहर की निगरानी करने में जुट गई है। आगरा पुलिस ने नगर निगम स्थित स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में नियंत्रण कक्ष बनाया है। इस कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी एसएसपी बबलू कुमार ने एसपी ट्रैफिक को दी है जिसके बाद से वो लगातार सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से शहर पर निगाह रख रहे हैं।

आपको बताते चले कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत आगरा सिटी को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने के लिए हर चौराहे, धार्मिक स्थलों और प्रमुख मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और इनका कंट्रोल रूम नगर निगम में बनाया गया है। अब आगरा पुलिस इसी कंट्रोल रूम का लॉक डाउन का पालन कराने के लिए इस्तेमाल कर रही है।

एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार ने बताया के एसएसपी बबलू कुमार के दिशा निर्देश पर स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम को नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यहां से शहर के 113 स्थानों पर लगे 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से लाइव निगरानी की जा रही है। इस कंट्रोल रूम पर यातायात पुलिस और कंट्रोल रूम में लगाये गए है। इस कंट्रोल रूम से लगातार भीड़भाड़ या असामाजिक गतिविधियों पर निगाहें बनाये हुए है और कुछ संदिग्ध लगता है या भीड़ जुटती दिखाई देती है तो संबंधित थाने को सूचना देकर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

Related Articles