Home » राज्यमंत्री डॉ. जी. एस. धर्मेश ने मायावती को लेकर दिया विवादित बयान

राज्यमंत्री डॉ. जी. एस. धर्मेश ने मायावती को लेकर दिया विवादित बयान

by pawan sharma

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के योगी मंत्रिमंडल में हाल ही में शामिल हुए समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री और छावनी विधानसभा के विधायक डॉ जीएस धर्मेश के बिगड़े बोल सामने आए है। सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए राज्यमंत्री डॉ जीएस धर्मेश ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को बिजली का नंगा तार बताया है।

राज्य मंत्री डॉक्टर जी एस धर्मेश ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती बिजली का वो नंगा तार है जो छुएगा वो जल जाएगा। इतना ही राज्य मंत्री डॉक्टर जीएस धर्मेश ने कहा कि विधायक ब्रह्मदत्त ने मायावती का साथ दिया था नहीं तो उनकी हत्या हो जाती। मायावती ने समाजवादी पार्टी को भी चुनाव में धोखा दिया है।

आगरा छावनी से बीजेपी विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में नवनिर्वाचित राज मंत्री डॉक्टर जी एस धर्मेश अपने विवादित बोल के चलते एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

राजू मंत्री डॉ गिर्राज धर्मेश ने दिया मायावती पर विवादित बयान

Related Articles

Leave a Comment