Home » आगरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक करोड़ की शराब के साथ 6 तस्कर गिरफ़्तार

आगरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक करोड़ की शराब के साथ 6 तस्कर गिरफ़्तार

by admin

आगरा। जनपद आगरा की सदर पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को थाना सदर पुलिस ने धर दबोचा है। एसपी सिटी आगरा प्रशांत वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर विकास जायसवाल के नेतृत्व में लगी प्रभारी निरीक्षक थाना सदर कमलेश सिंह और थाना सदर पुलिस टीम को यह सफलता बीती रात हाथ लगी है।

दरअसल पुलिस ने उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा में शराब तस्करी करने वाले गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इन शराब तस्करों के पास से सदर पुलिस ने पच्चीस हजार शराब की बोतलें बरामद की है। इन पच्चीस हजार शराब की बोतलों की कीमत बाजार में एक करोड़ रुपया है। एक करोड़ रुपए की शराब तस्करी के पकड़ने वाली सदर पुलिस को एसपी सिटी आगरा की ओर से प्रशस्ति पत्र भी दिया जा रहा है।

सदर पुलिस को सूचना मिली कि हरियाणा से लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश से लेकर कई राज्यों में शराब तस्करी करने वाला गैंग आगरा में है। पुलिस को सूचना मिली कि हरियाणा से लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश से लेकर कई राज्यों में शराब तस्करी का नेटवर्क फैलाने वाले गैंग के छह सदस्य आगरा में शराब तस्करी करने आ रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने जब छापामार कार्यवाही की तो सदर को यह सफलता हाथ लगी।

पुलिस ने शराब तस्करी करने वाले शिवा सोनी, आरिफ, सोहेल, श्यामसुंदर, शाहरुख और गौरव नाम के शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि इस गैंग के चार सदस्य अभी भी फरार है। रॉयल चैलेंज , रॉयल स्टैग, सहित कई अंग्रेजी ब्रांड शराब की बोतलें की पूरी खेप सदर पुलिस ने बरामद की है।

अब तक आगरा पुलिस की शराब तस्करी पर यह सबसे बड़ी कार्यवाही है। जहां सदर पुलिस ने शराब तस्करी करने वाले गैंग के छह सदस्यों से एक करोड रुपए के शराब के जखीरे को बरामद कर लिया है। सदर पुलिस की इस कार्रवाई से जहां अधिकारी सदर पुलिस को शाबाशी दे रहे हैं तो वही शराब तस्करों में खलबली मच गई है।

क्षेत्राधिकारी सदर विकास जायसवाल का कहना है कि इस गैंग का नेटवर्क कहां कहां तक था इसकी अभी छानबीन की जा रही है। गैंग के अन्य सदस्यों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार सहित अन्य राज्यों में शराब तस्करी करने वाले गैंग के अन्य सदस्य की सलाखों के पीछे होंगे।

Related Articles

Leave a Comment