आगरा। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के आगरा नुनिहाई रोड पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर मकान में घुस गया। जिससे मकान कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गये हैं। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त मकान के अंदर परिवार के कई सदस्य सो रहे थे। गनीमत रही कि क्षतिग्रस्त मकान ढहा नहीं, वरना यहां जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था।
दरअसल अब आपको पूरा घटनाक्रम बताते हैं। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के आगरा नुनिहाई रोड पर बीती रात एक ट्रक अनियंत्रित हुआ और अनियंत्रित ट्रक बिजली के खंबे से टकराने के साथ-साथ मकान में घुस गया। ट्रक के मकान में घुस जाने पर मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत रही इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और ना ही किसी के चोटे आई है।
फिलहाल ट्रक चालक और क्लीनर फरार हैं और पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत थाना एत्माद्दौला पुलिस को की है।पुलिस नंबर के आधार पर ट्रक स्वामी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है जिससे कार्यवाही की जा सके।
