आगरा। ताजमहल देखने आए बंगाल के पर्यटकों के साथ अज्ञात लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। होटल से निकलने के दौरान बाइक सवार लुटेरों ने महिला पर्यटक के गले से सोने की चेन तोड़ ली। महिला पर्यटक जब तक कुछ समझ पाती लुटेरे मौके से फरार हो गए। पर्यटक के साथ लूट की सूचना मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। क्षेत्रीय पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। अज्ञात लुटेरों की यह वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

घटना ताजगंज थाना क्षेत्र की है। बंगाल के पर्यटक श्याम बनर्जी अपनी पत्नी रिया बनर्जी के साथ ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा आए हुए हैं। पीड़ित पर्यटक श्याम बनर्जी ताजगंज ऐरिया स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। शाम 5 बजे वो अपनी पत्नी के साथ घूमने निकले। इसी दौरान पीछे से आये बाइक सवार लुटेरों ने हमला बोल दिया और गले से सोने की चैन तोड़ ली। पीड़ित ने जब तक शोर मचाया आया बाइक सवार लुटेरे मौके से फरार हो गए।
लेकिन यह घटना एक सीसीटीवी में कैद हो गई। पर्यटकों के साथ लूट की वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले और अज्ञात लुटेरोंं की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए। इस घटना से पर्यटक श्याम बनर्जी और उनकी पत्नी बुरी तरह से डर गई है।
