Home » पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, घायल अवस्था में एक बदमाश गिरफ्तार

पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, घायल अवस्था में एक बदमाश गिरफ्तार

by pawan sharma

आगरा। बरहन थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी के पास ग्रामीणों में उस वक्त दशहत फैल गई जब पूरा क्षेत्र गोलियों की आवाज से गूंजने लगा। थाना बरहन में आज देर शाम को सिटी एसओजी टीम और थाना बरहन पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में एक बदमाश विनय श्रोत्रिया पकड़ा गया, जो मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया है ।

पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि उसका एक साथी नीतू फरार हो गया है ।यह दोनों बदमाश फिरोजाबाद के रहने वाले हैं । प्राथमिक पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि 16 नवंबर को बरहन थाना क्षेत्र में घटी घटना ,जिसमें जितेंद्र नामक युवक को, जब वो अपनी बहन को लेकर जा रहा था, तो उसको लूटने के प्रयास में जितेंद्र द्वारा विरोध करने पर गोली मार दिया गया था, वह घटना इन्हीं बदमाशों के द्वारा किया गया होना बताया ।इस बदमाश के कब्जे से मोटरसाइकिल, तमंचा कारतूस और लूट में गए कुछ सामान बरामद हुए हैं। विस्तृत पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घायल बदमाश को इलाज के लिए भेजा जा चुका है। उक्त बदमाश पर 30 से अधिक थानों में केस दर्ज है।

Related Articles

Leave a Comment