Home » बिल्ली निगल गया अजगर ग्रामीणों ने की पिटाई

बिल्ली निगल गया अजगर ग्रामीणों ने की पिटाई

by pawan sharma

आगरा।थाना जगनेर के बरीगंवा खुर्द में बीती रात अजगर ने एक पालतू बिल्ली को निगल कर ग्रामीणों में दहशत फैला दी।बिल्ली की चीख सुनकर आये ग्रामीणों ने अजगर को लाठियों से पीट पीट कर बिल्ली को बाहर उगलवाया पर तब तक बिल्ली की मौत हो चुकी थी।घटना की जानकारी पर मौके पर आई वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ कर अपने कब्जे में ले लिया है और उसका इलाज कर जंगल मे छोड़ने की बात कही है।

ग्रामीणों द्वारा अजगर की पिटाई का वीडियो आज सामने आया है।बताया जा रहा है कि गांव के कुंवर हेमन्त सिंह के घर के बाहर अजगर ने अचानक बिल्ली को निगल लिया।इस दौरान बिल्ली के बुरी तरह चीखने पर ग्रामीण निकल आये और अजगर की पिटाई कर दी।गांव में छह फुट का अजगर निकलने से ग्रामीणो में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Comment