Home » पुलिस के दो रूप, लुटेरी पुलिस और सोती पुलिस का वीडियो वायरल

पुलिस के दो रूप, लुटेरी पुलिस और सोती पुलिस का वीडियो वायरल

by pawan sharma

आगरा। आगरा जिले की पुलिस के दो रूप सामने आए हैं । पुलिस के दोनों रूपों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस कप्तान आगरा अमित पाठक की लाख कोशिशों और दिशा निर्देशों के बावजूद भी इलाकाई पुलिस अपनी आदतों से बाज नहीं आ रही है।

हाल ही में पुलिस के दो वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें एक तरफ लुटेरी पुलिस तो एक तरफ कुंभकरण की नींद सोती पुलिस का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। दरअसल आपको बताते चलें कि थाना एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के अंबेडकर पुल पर ट्रक और बड़े वाहनों से पुलिस के पैसे लेते हुए वीडियो वायरल हो रहे हैं।

इस वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि थाना एत्माद्दौला की पुलिस प्राइवेट व्यक्ति से अवैध वसूली करा रही है और प्राइवेट व्यक्ति वाहन चालकों से पैसा लेकर पुलिसकर्मी को देता है फिर पुलिसकर्मी अपनी जेब में रख लेता है।

जबकि दूसरा वीडियो छत्ता पुलिस का वायरल हुआ है। जिसमें पुलिस रात में गश्त के नाम पर पुलिस बूथ में आराम से सोती है। कुंभकरण की नींद सो रहे पुलिसकर्मियों पर कोई असर नहीं है। आगरा पुलिस के यह दो वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसके बाद सवाल यह उठता है कि आखिर पुलिस कप्तान के आदेशों को इलाकाई पुलिस कैसे हवा में उड़ा रही है।

देखने वाली बात होगी कि वाहनों से अवैध वसूली करती एत्माद्दौला की लुटेरी पुलिस और पुलिस बूथ के अंदर सोती छत्ता पुलिस पर अधिकारी कब एक्शन लेंगे।

Related Articles

Leave a Comment