आगरा। एत्मादपुर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर तैनात बिजली कर्मियों (SSO और लाइनमैन ) ने अधिशासी अभियंता को आज एक ज्ञापन सौंपा बिजली कर्मियों ने अपनी वेतन संबंधी तथा अन्य मांगों को लेकर शिकायत की है और कहा है कि उनकी अगर मांगें नहीं मानी जाती हैं तो कार्य ठप कर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
समय पर वेतन न मिलने अन्य मांगों को लेकर एत्मादपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ और लाइनमैन में एकत्रित होकर विभाग के अधिशासी अभियंता एत्मादपुर को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने अपनी करीब 5 मांगे रखी हैं जिनमें समय पर वेतन और संविदा पर तैनात ऑपरेटरों की जगह एक्स आर्मी को तैनात न किए जाने जैसी मांगे प्रमुख हैं।
ज्ञापन दे रहे बिजली कर्मियों का कहना था कि अपनी जान को जोखिम में डालकर बिजली कर्मी हर परिस्थिति में कार्य करता है लेकिन विभाग द्वारा उसकी उपेक्षा की जा रही है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो सभी लाइनमैन और s s o मिलकर काम बंद कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विद्युत कर्मचारियों की काम बंद कर हड़ताल करने की बात भीषण गर्मी में एक बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है जहां जहां एक ओर कटौती से परेशान है वहीं अगर लाइनमैन और अन्य विद्युत विभाग के कर्मचारी अगर काम बंद कर देंगे तो जनता किसान और व्यापारी को मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।
