आगरा। कोरोना वायरस ( Covid-19) की रोकथाम करने के लिए टीकाकरण (Vaccination) कराना आवश्यक है। जनपद में तेजी से कोविड टीकाकरण किया जा रहा है। स्वामी बाग ( Swami Bagh) नगर पंचायत में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ( Health Department) और रेड क्रॉस सोसाइटी आगरा के सहयोग से टीकाकरण शिविर. (Vaccination Camp) का आयोजन हुआ। इस मामले में स्वामी बाग नगर पंचायत नजीर पेश कर रही है। यहां पर अब तक 90 फीसदी लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।
स्वामी बाग नगर पंचायत के सेक्रेटरी एसएस भट्टाचार्य (गुल्लू भाई) ने बताया कि कोरोना वायरस के आने पर ही हम सजग हो गए थे। हमने कड़े नियमों का पालन किया और अब कोविड टीकाकरण के लिए भी सजग और जागरुक हैं। उन्होंने कहा कि हमारे यहां पर लगभग 1300 लोग रहते हैं। इनमें से 90 प्रतिशत लोगों का कोविड टीकाकरण हो चुका है। आने वाले दिनों में हमारे यहां सौ फीसदी लोगों का टीकाकरण हो जाएगा।
रेडक्रॉस सोसाइटी ( Redcross Society) के आगरा के वाइस पेट्रोन डॉ. आशीष ब्रह्मभट्ट ने बताया कि जैसे ही आम लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ, तभी से हम नगर पंचायत से सभी लोगों का टीकाकरण कराने के लिए सक्रिय हो गए थे। हमने मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय से संपर्क करके नगर पंचायत के लोगों के टीकाकरण कराने की मांग की। इस पर उन्होंने नजदीकी टीकाकरण केंद्र नगला पदी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए विशेष टीकाकरण शिविर की अनुमति दे दी। इसके बाद 18 से 44 वर्ष की उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ तो इसके लिए भी सीएमओ ने अनुमति दे दी। इस प्रकार से हमारे यहां पर अब तक 90 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है। आने वाले दिनों में सौ प्रतिशत लोगों के टीकाकरण अनुमति हो जाएगा।
टीकाकरण शिविर में नरेंद्र जगवीर, रेडक्रॉस सोसाइटी आगरा के महासचिव डॉ. एके गुप्ता, खुशीलाल मौजूद रहे।
