Home » नेमिनाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन युक्त 50 बेड का आइसोलेशन सेंटर बनकर तैयार

नेमिनाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन युक्त 50 बेड का आइसोलेशन सेंटर बनकर तैयार

by admin
50-bed isolation center set up at Neminath Ayurvedic Medical College

आगरा। आगरा-फिरोजाबाद रोड पर कुबेरपुर के निकट स्थित नेमिनाथ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में श्री क्षेत्र बजाजा आइसोलेशन सेंटर शुरू होने जा रहा है। यहां 3000 रुपये प्रतिदिन में रूम, दवा और भोजन की व्यवस्था है। 100 रुपये प्रति घंटा पर ऑक्सीजन मिलेगी। ऑक्सीजन सिलेंडर मेडिकल कॉलेज में पहुंचा दिए गए हैं। यह जानकारी श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल ने दी।

उन्होंने बताया कि आइसोलेशन सेंटर एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा। सेन्टर में 50 बिस्तर हैं। कोरोना काल में ऑक्सीजन की समस्या है। निरंतर ऑक्सीजन वाले अस्पताल कम हैं। अस्पतालों में बिस्तर भी उपलब्ध नहीं हैं। इसी कारण आइसोलेशन सेन्टर शुरू किया गया है। यहां होम्योपैथी और आयुर्वेदिक इलाज की सुविधा मिलेगी। ऐलोपैथी डॉक्टर की सुविधा भी रहेगी।

उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन के सात सिलेंडर तत्काल उपलब्ध करा दिए गए हैं। सूरत से 10-15 सिलेंडर मंगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस समय मरीजों को मनोवैज्ञानिक ऑक्सीजन की जरूरत है। बिना ऑक्सीजन वाले अस्पताल को मरीज बेकार समझ रहा है। इस बारे में अशोक गोयल के मोबाइल नम्बर हॉस्पिटल के मोबाइल नंबर 9837247775, 9837247776 पर संपर्क किया जा सकता है।

नेमिनाथ होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि हम रूम, दवा, मरीज को दोनों समय का भोजन उपलब्ध कराएंगे। एक चिकित्सक दिया जाएगा। हमने अपनी ओर से ऑक्सीजन के 10 सिलेंडर्स की व्यवस्था कर ली है, हालांकि होम्योपैथी इलाज में ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ती है।

Related Articles