Agra. थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 5 अंतर्जनपदीय पशु चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पशु चोरों से दो अवैध तमंचे बरामद किए हैं। पुलिस ने पांचों पशु चोरों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को अंजाम देकर जेल भेज दिया है।
एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि बीती रात नेशनल हाईवे 11 स्थित कोरई पुलिया के पास पशु चोर गैंग के साथ मुठभेड़ हो गयी। पशु चोरों ने पुलिस को देख सीधे फायर कर दिये। पशु चोरों द्वार फायरिंग किये जाने पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई को अंजाम देते हुए फायरिंग की। इस फायरिंग के दौरान थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर 5 कुख्यात पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरों से दो अवैध तमंचे भी किए बरामद किये है।
एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने आरोपियों की मोडस ओपेरेंडी के बारे में बताया कि आरोपी पशु चोर प्रतिदिन रात को टोली बनाकर अपने वाहन को लेकर निकलते है और जहाँ कहीं भी आवारा पशु व पशु घर के बाहर बंधे हुए दिखाई देते है उन्हें खोलकर अपने वाहनो में चढ़ा कर ले जाते हैं और इस बीच कोई आता है तो उस पर फायरिंग कर फरार हो जाते है। पिछले दिनों थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में भी पशु चोरों ने एक किसान को चारपाई से बांध कर उसकी भैंस को लूट कर ले गए थे। इस मामले में थाने में दर्ज किया गया था।
एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता का कहना था कि आरोपी पशु चोर अतर खा, इरफान, यूनिस उर्फ बबले, विजय सिंह व एक अन्य है जो फ़िरोज़ाबाद के नारखी निवासी है। इन सभी के खिलाफ आगरा जिले के थाना बरहन, खंदौली, फतेहपुर सीकरी, अछनेरा और जनपद एटा व हाथरस में पशु चोरी के मुकदमें दर्ज है।
