Home » आगरा में कांच के उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, 4 लोग झुलसे

आगरा में कांच के उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, 4 लोग झुलसे

by admin
4 people scorched fire in glass products factory in Agra

आगरा। एत्मादपुर के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव नाउ की सराय स्थित कांच के उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

थाना खंदौली क्षेत्र में इन दिनों दर्जनों कांच के उपकरण बनाने की फैक्ट्रियां चल रही हैं। शुक्रवार को नाऊ की सराय स्थित एक कांच की फैक्ट्री में काम कर रहे संतोष पुत्र ओम प्रकाश 23 वर्ष, नवनीश पुत्र राजवीर 25 वर्ष, वीरेंद्र पुत्र श्री कृष्ण 23 वर्ष निवासी गण नाऊ की सराय व शैलेंद्र पुत्र नेत्रपाल 20 वर्ष निवासी पुरा गोवर्धन कांच के उपकरण बनाने का काम कर रहे थे। सुबह लगभग 8 बजे अचानक कमर्शियल गैस सिलेंडर में आग लग गई। आनन-फानन में कर्मचारियों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। गैस सिलेंडर बाहर फेंकते समय अंदर ही गिर गया जिससे 4 लोग झुलस गए। घायल अवस्था में सभी को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

4 people scorched fire in glass products factory in Agra

एत्मादपुर विधानसभा में सैकड़ों कांच के उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री संचालित की जा रही है। इन फैक्ट्रियों में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। यह सब कारोबार प्रशासन की शह पर फल फूल रहा है। फैक्ट्रियों में कांच की चिलम बनाने का काम किया जाता है जो की भारी मात्रा में भारत से दूसरे देशों में भेजी जाती है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/K7TYmtMzREv5Os7R2Lgzy8

Related Articles