आगरा। बेजुबान खुश भी होता है और खफा भी। अपनी ख़ुशी और नाराजगी जाहिर करने का बेजुबान का एक अलग ही अंदाज होता है। ऐसा ही कुछ पुलिस लाइन के अस्तबल में हुआ। आगरा के एसएसपी अमित पाठक प्रतिदिन घोड़ों को गुड़ खिलाने जाते हैं। उनके पसंदीदा घोड़े मस्तमौला और बलवान ने उनके हाथ से गुड़ नहीं खाया।
मस्तमौला और बलवान एसएसपी के पास तक नहीं आए। यह देख एसएसपी परेशान हुए। कारण पता किया तो जानकारी में आया कि तेज गर्मी की वजह से मस्तमौला और बलवान परेशान है। एसएसपी ने तत्काल अस्तबल में कूलर लगाए जाने के दिशा निर्देश दिए और एसएसपी के निर्देश प्रदेश कूलर लगाए गए। इसके बाद घोड़ों ने पैर पटक कर एसएसपी को सलामी दी।
पुलिस के अस्तबल में वर्तमान में 20 घोड़े हैं। गर्मी से इंसान ही नहीं, जानवर भी बेचैन होते हैं। ऐसा ही पिछले कुछ दिनों से अस्तबल में हो रहा था। घोड़ों की खुराक कम हो गई। उन्हें पसीना आने लगा। जब कर्मचारी नहलाने आता तो जमीन पर पैर मारकर अपनी खुशी को जाहिर करते। समस्या निदान के लिए किसी से बोल नहीं पाते थे। कैसे निदान हो। यह बेजुबानों ने कर दिखाया।
एसएसपी अमित पाठक प्रत्येक शुक्रवार को अस्तबल में घोड़ो को गुड़ खिलाने जाते हैं। मस्त मौला और बलवान नाम के उनके दो पसंदीदा घोड़े हैं। दोनों 9 साल के हैं। एसएसपी बलवान और मस्तमौला की सवारी भी करते हैं। एसएसपी आगरा अमित पाठक शुक्रवार को अस्तबल पहुंचे। घोड़ों को गुड़ खिलाया। मस्तमौला और बलवान को छोड़कर सभी ने गुड़ खा लिया। दोनों एसएसपी को देखकर अपनी जगह से हिले तक नहीं। यह देख एसएसपी ने अस्तबल प्रभारी अमरनाथ से पूछा तो बताया कि गर्मी की वजह से उनकी हालत खराब है।
नाराज एसएसपी ने तत्काल अस्तबल में अस्तबल में कूलर लगाए जाने के दिशा निर्देश दिए। एसएसपी आगरा के निर्देश पर आगरा पुलिस के डॉग स्क्वायड और घोड़े कूलर का आनंद ले रहे हैं।
