Home » नो टेंशन, यू आर ऑलराइट, एंजोएड ब्यूटीफुल आगरा

नो टेंशन, यू आर ऑलराइट, एंजोएड ब्यूटीफुल आगरा

by pawan sharma

आगरा। बेफिक्र और चिंतामुक्त होकर ताज के सौंदर्यकरण और फतेहाबाद रोड की लैंडस्केपिंग का आनंद ले सकेंगे ताज निहारने आने वाले देशी विदेशी पर्यटक। यह कहना है महापौर नवीन जैन का। इस भागदौड़ वाली जिंदगी में व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी सचेत दिखाई नहीं दे रहा है अत्यधिक काम का लोड होने के कारण व्यक्ति अपने स्वास्थ्य का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रख पाता जिसके कारण छोटी-छोटी समस्याएं बड़ी बीमारी का रुप ले लेती हैं और इस लापरवाही के कारण उसकी जान तक चली जाती है

आगरा नगर निगम लोगों के स्वास्थ्य के प्रति काफी गंभीर दिखाई दे रहा है इसलिए तो आगरा शहर को स्मार्ट बनाने के साथ-साथ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए हेल्थ कीओस्क की योजना तैयार की है महापौर नवीन जैन का कहना है कि हेल्थ किओस्क प्रोजेक्ट तैयार कर लिया गया है। पहले चरण में ताजगंज क्षेत्र को इसमें शामिल किया गया है। 90 लाख की लागत के कीओस्क प्रोजेक्ट से ताजगंज क्षेत्र के 10 स्थानों पर हेल्थ कीओस्क लगाये जायेगे। जिसके लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया सुरु की जायेगी

महापौर नवीन जैन ने का कहना है कि हेल्थ कीओस्क का फायदा आम नागरिक के साथ साथ देशी विदेशी पर्यटको सैलानियो को भी पहुचेग। कोई समस्या होने पर पर्यटक या आम नागरिक तुरन्त अपने स्वास्थ्य का परिक्षण कराकर रिपोर्ट ले लेगा। और अधिक दिक्कत होने पर अपना इलाज करा सकेगा।

हेल्थ कीओस्क पर दी जाने वाली सुविधाये
1= ब्लड प्रेसर की जांच
2= डायबिटीज की जांच
3= शारीर में ग्लूकोज की मात्र की जांच
4= बॉडी वेट की जांच
5= बीएमआई की जांच

महापौर नवीन जैन का कहना है कि हेल्थ कीओस्क अत्याधुनिक तकनीक से लेस होगा। कीओस्क में स्वस्थ परीक्षण की अत्याधुनिक मशीने होगी। इतना ही नहीं एक अनुभवी अटेंडेंट इस कीओस्क पर तैनात रहेगा जो लोगो के स्वास्थ्य का परिक्षण कर उसकी रिपोर्ट भी तुरंत देगा।

महापौर नवीन जैन का कहना है कि हेल्थ कीओस्क अस्थाई रूप से होंगे। हेल्थ कीओस्क का किराया टेंडर लेने वाले को लेने वाले को पेय करना होगा। और स्वाथ्य परिक्षण की आधुनिक मशीने भी उसी को लगनी होगी। और अटेंडेंट का भुगतान भी उसी को करना होगा। महापौर नवीन जैन ने बताया कि इस सुविधा को लेने वाले लोगो को 20 रूपए प्रीति व्यक्ति भुगतान करना होगा। और जिसकी रिपोर्ट भी उसे तुरंत मिल जायेगी।

ताजगंज क्षेत्र में लगने वाले हेल्थ कीओस्क के स्थानों का चयन कर लिया गया है। जो या प्रकार है।
1= आगरा नगर निगम इंटर कॉलेज ताजगंज
2= बालिका हाई स्कूल ताजगंज
3= शिल्पग्राम, निकट ताजमहल
4= विभव नगर अमर होटल के पास
5= विशाल मेगामार्ट फतेहाबाद रोड
6= शाहजहां पार्क के पश्चमी गेट
7= शाहजहां पार्क का मुख्य प्रवेश द्वार
8= TDI मॉल के पास
9= अम्बेडकर पार्क बिजली घर चौराहा
10= नगर निगम प्रांगण

महापौर नवीन जैन का कहना है कि इन कीओस्क पर रहने वाले अटेंडेंट लोगो को हेल्थ एजुकेशन भी देगे जिससे लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो और अपनी बीमारियो से निपटने के लिए चिकित्सक के परामर्श पर चले।

Related Articles

Leave a Comment